लखनऊ :
मलिहाबाद में LIC एजेंट को घेरकर बदमाशों ने मारी गोली,मचा हड़कंप।
●हमलावरों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस।.
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली मलिहाबाद क्षेत्र ढेढेमऊ गांव में बैंक के सामने शुक्रवार की शाम दिनदहाड़े अज्ञात बदमाशों ने LIC बीमा एजेंट समेन्द्र यादव (36) को घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लहूलुहान कर इलाके मे सनसनी फैला दिया। बाजार मे अचानक गोलियां चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग में एक गोली समेन्द्र के सिर को छूकर निकल गई, जबकि दूसरी हाथ में जा लगी। गंभीर रूप से घायल समेन्द्र को आनन-फानन में सीएचसी मलिहाबाद ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया जहाँ इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस टीमे घटना की छानबीन मे जुट गई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना काकोरी क्षेत्र के सैफलपुर निवासी समेन्द्र यादव LIC में बीमा एजेंट हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह मलिहाबाद क्षेत्र ढेढेमऊ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने दुर्गेश मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर फोटोकॉपी कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन्हें निशाना बनाकर गोलियां चला दीं।
अचानक हुई फायरिंग में समेन्द्र लहूलुहान होकर गिर पड़े, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सरेराह हुई फायरिंग से आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
फोटोकॉपी कराने पहुंचे थे एजेंट, तभी बरसने लगीं गोलियां।
पुलिस के मुताबिक थाना काकोरी क्षेत्र के ग्राम सैफलपुर निवासी समेन्द्र यादव LIC बीमा एजेंट हैं। शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह ढेढेमऊ गांव में बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित दुर्गेश मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर फोटोकॉपी कराने पहुंचे थे। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और समेन्द्र को निशाना बनाकर गोली चला दी।
●वारदात के पीछे कौन? पुलिस के सामने चुनौती।
घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। हमलावर कौन थे और उन्होंने LIC एजेंट को ही निशाना क्यों बनाया, यह फिलहाल जांच का विषय है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
फिलहाल वारदात के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात है और पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए हर संभावित कड़ी जोड़ने में जुटी है।
हमलावरों की तलाश में CCTV खंगाल रही पुलिस।
घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही हमलावरों की पहचान में जुटी है। घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
