सोमवार, 28 सितंबर 2026

सुल्तानपुर : दानुपट्टी में आम के पेड़ से बुजुर्ग का लटकता मिला शव,मचा हड़कंप।।||Sultanpur: The body of an elderly man was found hanging from a mango tree in Danupatti, causing a stir.|||

शेयर करें:
सुल्तानपुर : 
दानुपट्टी में आम के पेड़ से बुजुर्ग का लटकता मिला शव,मचा हड़कंप।।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दानुपट्टी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक वृद्ध का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के दानुपट्टी गांव में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया। जब गांव से सटे एक बाग में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे एक व्यक्ति का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
◆क्या है पूरा मामला-- बताया जाता है कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी 65 साल के छोटेलाल पुत्र राम समुझ, दानुपट्टी गांव में किसी व्यक्ति के घर रहकर रोजी-रोटी के लिए काम करते थे। सोमवार सुबह एक व्यक्ति नित्यक्रिया के लिए बाग की ओर गया था। 
●आम के पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप।
इसी दौरान उसकी नजर आम के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस,
छानबीन की शुरु। 
सूचना मिलने पर दोस्तपुर थानाध्यक्ष नारद मुनि सिंह पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंची और रस्सी काटकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी कबूतरा भी मौके पर पहुंचीं। पति की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे गुरदीन (36) और अनिल (29) तथा एक बेटी संगीता है। तीनों विवाहित बताए गए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है।