लखनऊ :
मोबाइल हैक कर साइबर ठगी, आठ बार में खाते से निकाले करीब 5.8 लाख रुपये।।
दो टूक : लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में मोबाइल हैक कर साइबर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता खुशबू सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार ओमेक्स आर-2, गोमतीनगर एक्सटेंशन निवासी खुशबू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता डॉ. जय प्रकाश सिंह का मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने साइबर फ्रॉड के जरिए आठ बार में अलग-अलग धनराशि खातों से निकाल ली।
तहरीर के मुताबिक ठगों ने 50 हजार रुपये, 1,00,828 रुपये, 5,050.16 रुपये की तीन अलग-अलग निकासी, 4,04,012 रुपये, 5 हजार रुपये और 4 हजार रुपये की रकम निकाली। इस तरह कुल करीब 5.79 लाख रुपये की साइबर ठगी किए जाने की बात सामने आई है।
पीड़िता के मुताबिक मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर भी दर्ज कराई गई थी। शिकायत के बाद थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साइबर ठगी की रकम और मोबाइल हैक करने वाले व्यक्ति की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
