बुधवार, 30 सितंबर 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में सुबह टहलने निकली महिला से हुई चेन लूट, सरोजनीनगर में जनरेटर हुआ चोरी।।||Lucknow: A woman was robbed of her gold chain at PGI, and a generator was stolen in Sarojini Nagar.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में सुबह टहलने निकली महिला से हुई चेन लूट,सरोजनीनगर में जनरेटर हुआ चोरी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई इलाके मे सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला के गले से स्कूटी सवार बदमाश ने सोने की चेन झपटा मारकर फरार हो गया। वहीं सरोजनीनगर में खेत में बने कमरे की खिड़की तोड़कर चोर जनरेटर का अल्टीनेटर और लोहे का सामान उठा ले गए। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार PGI थाना क्षेत्र के राजीव नगर खारिका तेलीबाग निवासी रंजीत सिंह के मुताबिक, उनकी मां कल्पना सुबह करीब 4:30 से 5:30 बजे के बीच घर के पास टहल रही थीं। इसी दौरान एस एन सिंह के घर के पास पहुंचने पर स्कूटी सवार युवक ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और काल्विन स्कूल की तरफ तेज रफ्तार से फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल 112 पर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोटो लिए। पीड़िता बुजुर्ग महिला के बेटे ने घटना लिखित तहरीर स्थानीय थाने मे दी।
पीजीआई इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के अनुसार 
मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के सहारे बदमाशों की तलाश की जा रही है घटना का खुलासा जल्द से जल्द कर हो जाएगा।
●वहीं सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के गौरी बाजार निवासी नृपेन्द्र कुमार रावत ने पुलिस को बताया कि उनका खेत एनबीआरआई गार्डेन के पीछे सुपर टेंट हाउस के पास है। खेत में बने पक्के कमरे में 28 सितंबर की रात चोरी हो गई। चोर कमरे की लोहे की खिड़की, जनरेटर का 7.5 केवीए अल्टीनेटर और लोहे के एंगल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
पीड़ित के अनुसार, वह 28 सितंबर की शाम करीब पांच बजे खेत पर गया था, तब सब कुछ ठीक था। अगले दिन 29 सितंबर को सुबह करीब 10 बजे पहुंचने पर कमरे में चोरी का पता चला और सामान अस्त-व्यस्त मिला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।