बुधवार, 30 सितंबर 2026

लखनऊ : कार से आए चोरो ने घर का ताला तोड़कर कीमती समान समेत हजारों की नगदी की चोरी,CCTV मे हुए कैद।।||Lucknow: Thieves who arrived in a car broke into a house and stole valuables and cash worth thousands of rupees; the incident was captured on CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
कार से आए चोरो ने घर का ताला तोड़कर कीमती समान समेत हजारों की नगदी की चोरी,CCTV मे हुए कैद।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के निलमथा स्थित डिप्टीगंज हरिहरपुर में बेखौफ कार सवार चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। देर रात करीब 2:37 बजे दो गाड़ियों से पहुंचे चोरों ने घर में घुसकर कई कमरों के ताले तोड़कर कीमती समान एवं हजारों रुपये की नगदी चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद होने का दावा किया गया है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र अटलपुरी हरिहरपुर निवासी लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दी तहरीर में पुलिस को बताया कि 19 अगस्त 2026 की रात करीब 2:37 बजे चोर घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने घर के अलग-अलग कमरों के ताले तोड़े और सामान खंगाला।
पीड़ित के अनुसार कार सवार चोरो ने घर मे घुसकर लेडीज पर्स में रखे 23 हजार रुपये एवं कीमती समान चोरी कर ले गए। घटना घर मे लगे CCTV कैमरे मे कैद हो गए है। जिसमें चोरों और उनके वाहनों से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है। पीड़ित ने घटना की लिखित तहरीर स्थानीय थाना सुशांत गोल्फ सिटी मे रखी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक महीने बाद बीते 28 सितम्बर को एफआईआर दर्ज कर CCTV फुटेज के सहारे चोरों तलाश शुरु कर दी है।
●चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो।