शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

मऊ : दुबारी में लीलावती ने लगाई PDA चौपाल,सामाजिक हिस्सेदारी पर दिया जोर।||Mau: Leelavathi organized a PDA meeting in Dubhari, emphasizing social participation.||

शेयर करें:
मऊ : 
दुबारी में लीलावती ने लगाई PDA चौपाल,सामाजिक हिस्सेदारी पर दिया जोर।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र 353 मधुबन के दुबारी नई बस्ती में समाजवादी पार्टी की ओर से PDA चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में सपा नेता लीलावती कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विचारों और PDA की अवधारणा से अवगत कराया।
इस दौरान उन्होंने सामाजिक भागीदारी, अधिकार और हिस्सेदारी को लेकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को उनकी जनसंख्या और भागीदारी के अनुरूप सम्मान व हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने “आधा भाग हमारा है, बाकी में बंटवारा है” का संदेश देते हुए सामाजिक न्याय और समान भागीदारी की बात रखी।
चौपाल के दौरान लीलावती कुशवाहा ने PDA के माध्यम से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा, रोजगार, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी जैसे मुद्दों पर जागरूकता जरूरी है।
कार्यक्रम में स्थानीय लोगों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। चौपाल के माध्यम से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।