मंगलवार, 1 सितंबर 2026

मऊ :बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संकल्प को किया याद।||Mau:Tribute ceremony held on the martyrdom day of Babu Jagdev Prasad Kushwaha, remembering his struggle and resolve for social justice.||

शेयर करें:
मऊ :
बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम, संघर्ष और सामाजिक न्याय के संकल्प को किया याद।
दो टूक : मऊ जनपद के खीरी कोठा स्थित आशीर्वाद मैरिज हॉल में मंगलवार को महान समाजवादी चिंतक एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा जी के शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्षों एवं विचारों को याद किया।
विस्तार :
वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद ने जीवनभर शोषित, वंचित और पिछड़े समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक बराबरी, सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके विचार आज भी समाज में समानता और न्याय की लड़ाई को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में  समाजवादी पार्टी   छात्रसंघ के  प्रदेश अध्यक्ष विनित कुशवाहा ने कहा कि बाबू जगदेव प्रसाद के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए समाज को एकजुट होकर शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और बराबरी की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, क्षेत्रीय लोग एवं समर्थक मौजूद रहे। सभी ने बाबू जगदेव प्रसाद के बताए रास्ते पर चलने और सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।