शपथ समारोह के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और अभिकर्ताओं का हुआ सम्मान
।। सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
दो टूक,आजमगढ़ । फूलपुर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय में मंगलवार को एलआईसी का 70वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाखा प्रबंधक बीके पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर शपथ समारोह एवं सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाखा प्रबंधक बीके पांडेय ने कहा कि आधुनिक युग में बीमा हमारे जीवन और परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि एलआईसी के अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता और बीमाधारक संस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और देश के आर्थिक विकास में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए कृष्ण कुमार यादव ने अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अभिकर्ताओं को एलआईसी के प्रति निष्ठा और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई।
विकास अधिकारी बाल गोविंद यादव ने कहा कि एलआईसी ऐसी संस्था है, जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ देश के विकास में भी अपना योगदान देता है।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार यादव, बाल गोविंद यादव, सूरज, आलोक, दयाशंकर, जितेंद्र, अटल, रमाशंकर यादव, मंगल यादव, अनवर, राकेश, रमेश प्रजापति, यतेंद्र, ललित सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
