मऊ :
बारिश के बीच पाती मैदान में उमड़ा जनसैलाब,चंद्रशेखर आजाद की जनसभा में डटे रहे समर्थक।
दो टूक : मऊ जनपद के मधुबन के पाती रोड स्थित गांधी मैदान में मंगलवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की जनसभा में बारिश के बावजूद समर्थकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। आसमान से लगातार बरसती बारिश भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। चंद्रशेखर आजाद की अपील के बाद बड़ी संख्या में लोग बारिश के बीच पंडाल में डटे रहे और सभा को पूरे उत्साह के साथ सुना।
जनसभा स्थल पर सुबह से ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, मैदान में भीड़ बढ़ती गई। बारिश के कारण मैदान में पानी और कीचड़ की स्थिति बनने के बावजूद समर्थकों का उत्साह देखने लायक रहा। सभा स्थल पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश नजर आया।
इस दौरान सागर यादव भी अपने समर्थकों और काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। उनके पहुंचने पर समर्थकों में उत्साह और बढ़ गया।
क्षेत्र की सियासत मे जातिवाद का तड़का।
बताते चले कि विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मधुबन में आयोजित इस जनसभा को क्षेत्र की सियासत के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बारिश के बीच उमड़ी भीड़ ने आयोजकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह भर दिया। जनसभा के जरिए पार्टी ने क्षेत्र में अपनी राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया।
