शनिवार, 5 सितंबर 2026

मऊ :पुलिस ने दो शातिर ई-रिक्शा चोरो को किया गिरफ्तार,चोरी का ई-रिक्शा बरामद।||Mau:Police arrested two notorious e-rickshaw thieves and recovered the stolen e-rickshaw.||

शेयर करें:
मऊ :
पुलिस ने दो शातिर ई-रिक्शा चोरो को किया गिरफ्तार,चोरी का ई-रिक्शा बरामद।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली नगर पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का एक ई-रिक्शा, एक अदद नाजायज चाकू तथा ई-रिक्शा में लगी चार अदद बैटरियां बरामद की हैं।
विस्तार :
इस्पेक्टर प्रेमचंद सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नीरज प्रताप सिंह के निर्देशन में कोतवाली नगर पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमे की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए दोनों अभियुक्तों को 05 सितंबर 2026 को सीपीयू कार्यालय मऊ के पास सड़क के किनारे से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
शमशाद अहमद, निवासी बुनकर कॉलोनी, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ, उम्र करीब 30 वर्ष।
सरफराज पुत्र अजमल उस हसन, निवासी औरंगाबाद सहन, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ, उम्र करीब 23 वर्ष।
चोरी का ई-रिक्शा बरामद
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ई-रिक्शा संख्या UP54 BT 3306 बरामद किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि दोनों की जेल में मुलाकात हुई थी। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने मिलकर ई-रिक्शा चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उनकी निशानदेही पर चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया गया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त शमशाद अहमद के विरुद्ध पूर्व में कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी बताई है। वहीं दूसरे अभियुक्त सरफराज अहमद का भी आपराधिक इतिहास पुलिस ने दर्ज किया है।
कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रेमचन्द्र सिंह सहित उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।