शनिवार, 5 सितंबर 2026

मऊ :पार्किंग वसूली पर बवाल: ई-रिक्शा चालक की पिटाई,वीडियो वायरल।||Mau:Uproar over parking charges: E-rickshaw driver beaten, video goes viral.||

शेयर करें:
मऊ :
पार्किंग वसूली पर बवाल: ई-रिक्शा चालक की पिटाई,वीडियो वायरल।
दो टूक : मऊ रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग शुल्क की वसूली को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि ई-रिक्शा चालक के साथ कथित तौर पर मारपीट कर दी गई। घटना में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है।
आरोप है कि पार्किंग ठेकेदार राजेश सिंह समेत कई लोगों ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट की। ई-रिक्शा चालक पक्ष का आरोप है कि उससे पार्किंग के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक रकम मांगी जा रही थी। इसी को लेकर कहासुनी हुई और विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ई-रिक्शा चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
ई-रिक्शा चालक पक्ष ने पार्किंग शुल्क के नाम पर जबरन वसूली किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं, ठेकेदार राजेश सिंह समेत अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो और प्राप्त शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रेलवे स्टेशन के बाहर पार्किंग वसूली को लेकर हुई मारपीट ने पार्किंग व्यवस्था और कथित अवैध वसूली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।