मऊ :
पुलिस ने तीन शातिरो को चोरी के समान के साथ किया गिरफ्तार।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज थाना पुलिस ने अपराध एवं वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए बीएनएस की धारा 305(ई) से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गैस सिलेंडर, करीब 30 किलो चावल समेत घरेलू उपयोग का सामान बरामद करने का दावा किया है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी और थानाध्यक्ष कोपागंज रोहन राकेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
थाना कोपागंज में दर्ज मु0अ0सं0 261/2026, धारा 305(ई) बीएनएस से संबंधित तीन आरोपियों को भदसा मानोपुर हाईवे मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल कुमार पुत्र विजय राम, निवासी ग्राम टड़ियांव, थाना कोपागंज, उम्र करीब 24 वर्ष; सुनील राजभर पुत्र गुलाबचंद, निवासी मोहल्ला फत्तनपुरा, थाना कोपागंज, उम्र करीब 48 वर्ष; तथा अरुण राय पुत्र नागेंद्र राय, निवासी काछीकला, थाना कोपागंज, उम्र करीब 41 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर, करीब 30 किलोग्राम चावल, एक कुकर, टूटी हुई कड़ाही, एक कटोरा और एक कुटनी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कार्रवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किए जाने की बात पुलिस ने कही है।
