रविवार, 27 सितंबर 2026

मऊ :नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने संविधान और जनहित के मुद्दों पर साधा निशाना।||Mau:Leader Swami Prasad Maurya targeted the Constitution and public interest issues.||

शेयर करें:
मऊ :
नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने संविधान और जनहित के मुद्दों पर साधा निशाना।।
संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रैली’ में उमड़ा कार्यकर्ताओं का हुजूम।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : अपनी जनता पार्टी की ओर से आयोजित ‘संविधान सम्मान एवं जनहित हुंकार रैली’ में रविवार को स्वामी प्रसाद मौर्य ने पहुंचकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का संचार किया। रैली में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। पूरे कार्यक्रम के दौरान संविधान के सम्मान, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से छाए रहे।
मंच से संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने सामाजिक और जनहित के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात बेबाकी से रखी। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में संविधान की भूमिका और उसके मूल्यों के सम्मान को महत्वपूर्ण बताते हुए जनसरोकारों से जुड़े सवालों को प्रमुखता से उठाया।
रैली में जुटी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह से आयोजन स्थल पर राजनीतिक माहौल गर्म रहा। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। वक्ताओं ने आम जनता से जुड़े मुद्दों को मंच से उठाते हुए सामाजिक न्याय और अधिकारों की बात रखी।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। रैली को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्रों में तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
रैली के जरिए अपनी जनता पार्टी ने मऊ में संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का संदेश देने का प्रयास किया।