मऊ :
तेज रफ्तार कार - ट्रक में घुसी, चालक बाल-बाल बचा,लगा जाम।।
।।देवेन्द्र कुशलता ।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोतवाली मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के कस्बे में शहीद चौराहे के समीप मंगलवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का चालक की तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया।
विस्तार :
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक आजमगढ़ की ओर से मऊ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और ट्रक के पिछले हिस्से में जा टकराई। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया गया कि ट्रक चालक की सतर्कता के चलते स्थिति और गंभीर होने से बच गई। हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि चालक सुरक्षित बच गया। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और दुर्घटना के संबंध में जानकारी ली।
