मऊ :
शिक्षक दिवस पर कॉलेज में सजी विज्ञान प्रदर्शनी,छात्राओं ने विज्ञान, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मॉडल प्रस्तुत कर दिखाई प्रतिभा।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : शिक्षक दिवस के अवसर पर दुलारी देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज, बस्ती बेलौली मऊ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्राओं ने विज्ञान, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी बेल्थरा रोड, बलिया डॉ. सत्येंद्र वर्मा रहे। उनके साथ अंशिका डेंटल क्लिनिक, बेल्थरा रोड के डॉ. ज्ञान प्रकाश मौर्य, सिमलेश मौर्य, एसआई रत्नेश मौर्य तथा लक्ष्मण मौर्य समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए मॉडलों का बारीकी से निरीक्षण किया और छात्राओं से उनके प्रोजेक्ट को लेकर संवाद किया। छात्राओं ने अपने-अपने मॉडल के उद्देश्य, उपयोगिता और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ और प्रस्तुतिकरण की अतिथियों ने सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रदर्शनी में विज्ञान के साथ स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को सरल एवं प्रभावी तरीके से मॉडल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। आयोजन से छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिला।
इस अवसर पर मऊ ब्रदर्स टीम की ओर से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और सभी प्रतिभागी छात्राओं को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। शिक्षक दिवस पर आयोजित यह विज्ञान प्रदर्शनी विद्यार्थियों की प्रतिभा और नवाचार का मंच बनकर सामने आई।
