अम्बेडकर नगर :
शिक्षक दिवस पर मिझौड़ा में सजी सपा की PDA पाठशाला, बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें।।
।। पूनम तिवारी।।
दो टूक : शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दिशा-निर्देश पर अम्बेडकरनगर जनपद के कटेहरी विधानसभा क्षेत्र मिझौड़ा में PDA पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व विधायक एवं प्रदेश महासचिव जयशंकर पाण्डेय और सपा जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव के नेतृत्व में हुआ।
कार्यक्रम में बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल और रबर वितरित किए गए। इस दौरान शिक्षा के महत्व, सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्राथमिक विद्यालय दलित, पिछड़े और वंचित समाज के बच्चों की शिक्षा का मूल आधार हैं, लेकिन सरकार की नीतियों के कारण कई विद्यालय बंद हो गए हैं। उन्होंने विद्यालयों में शुद्ध पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव का भी मुद्दा उठाया।
पाण्डेय ने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित कराया जाएगा और शिक्षा व्यवस्था की कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
कार्यक्रम का संचालन पवन यादव ने किया। राम संवारे धुरिया, सुरेंद्र यादव, पहाड़ी यादव, अंकित यादव, कृष्ण मुरारी सिंह, जगदम्बा यादव, अकबर अली, रामतीर्थ यादव और बलदेव वर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने भी शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार की नीतियों की आलोचना की।
इस मौके पर तुफैल अहमद सिद्दीकी, साधु राम राजभर, अशोक यादव, दिनेश वर्मा, आजाद सिंह, मतीन बेग, अनवर खां, चतुर्पाल यादव, दिलीप विश्वकर्मा, हरिशंकर वर्मा, मातादीन यादव समेत बड़ी संख्या में बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।
