मऊ :
घोसी सांसद के जन्मदिन पर समर्थकों ने मरीजों में फल वितरण,लंबी उम्र की मांगी दुआ।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ के घोसी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राजीव राय के जन्मदिन के अवसर पर मुस्लिम भाइयों की ओर से सदर अस्पताल, मऊ में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उन्हें फल और अन्य सामग्री प्रदान की गई।
फल वितरण के दौरान मरीजों ने सांसद राजीव राय के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उनके लिए दुआएं कीं। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के जन्मदिन को सेवा और जरूरतमंदों की मदद के रूप में मनाना समाज में भाईचारे और मानवता का संदेश देता है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि राजीव राय को लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि प्रदान हो तथा वे सदैव खुश और सलामत रहें। मरीजों की ओर से सांसद के लिए की गई दुआओं ने कार्यक्रम को भावनात्मक और मानवीय बना दिया।
