रविवार, 6 सितंबर 2026

अम्बेडकरनगर : खेत में मिला मजदूर का शव, इलाके में मची सनसन,हत्या आशंकाी।||Ambedkar Nagar: Laborer's body found in the field, panic spread in the area, murder suspected.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर : 
खेत में मिला मजदूर का शव, इलाके में मची सनसनी,हत्या अई आशंका।
खेत में मिला मजदूर का शव, इलाके में मची सनसनी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के घोसी कोतवाली क्षेत्र के घोसी-मझवारा मार्ग पर रघौली के बरुहा चट्टी के पास रविवार सुबह खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे खेत में एक साइकिल पड़ी देखी। संदेह होने पर जब ग्रामीण साइकिल के पास पहुंचे तो कुछ दूरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
विस्तार : 
सूचना मिलते ही घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रविन्द्रनाथ राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान रामबिलास राम पुत्र बगेदूं, निवासी बरौली, घोसी के रूप में की। बताया गया कि रामबिलास मजदूरी करता था और शनिवार को घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने समझा कि वह कहीं रुक गया होगा।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक की नाक के पास खून के निशान दिखाई दिए। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मिली साइकिल को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है।
मृतक की पहचान होने की जानकारी मिलते ही पत्नी सावित्री और पुत्र पवन व पंकज का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद रघौली और आसपास के गांवों में भी शोक और चर्चा का माहौल बना रहा।
सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि मृतक की पहचान रामबिलास राम निवासी बरौली, घोसी के रूप में हुई है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अटकलों से बचते हुए खबर लिखें
खबर में तारीख और दिन स्पष्ट करें
रिपोर्ट को अधिक संक्षिप्त बनाएं