रविवार, 6 सितंबर 2026

अम्बेडकर नगर : महरुआ पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।।|Ambedkar Nagar: Mahrua police arrested the absconding accused.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
महरुआ पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के थाना महरुआ पुलिस टीम ने थाने मे दर्ज मामले मे फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक रविवार को उप निरीक्षक प्रभात कुमार पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्त की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने दुर्गूपुर-जमालपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
अर्जुन कुमार के खिलाफ थाना महरुआ में मु0अ0सं0 169/2026 दर्ज है। पुलिस के अनुसार मुकदमे में धारा 108/85/82(1)/351(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है और आरोपी इसी मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक प्रभात कुमार और हेड कांस्टेबल प्रमोद शर्मा शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से वांछित अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और गति मिली है।