शनिवार, 5 सितंबर 2026

गोण्डा- शिक्षक दिवस पर उत्कर्ष फाउंडेशन ने किया शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कर्ष इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का हुआ शुभारम्भ

शेयर करें:
गोण्डा- शिक्षक दिवस के अवसर पर इटियाथोक क्षेत्र में विभिन्न आयोजन हुए। उत्कर्ष फाउंडेशन द्वारा भवानीपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कर्ष इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, भवानीपुर का विधिवत शुभारम्भ भी हुआ।
कार्यक्रम में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता है। शिक्षा के साथ संस्कार एवं चरित्र निर्माण भी शिक्षक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
पूर्व प्राचार्य डॉ. ओपी मिश्रा ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का भाव दें। विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा की सुविधा समय की आवश्यकता है और संस्थान की स्थापना से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। अवधेश दास जी महाराज ने गुरु को भारतीय संस्कृति में सर्वोच्च स्थान बताते हुए संस्कारयुक्त शिक्षा पर जोर दिया। राजीव रस्तोगी प्रतिनिधि नगर पंचायत अध्यक्ष खरगूपुर ने उत्कर्ष फाउंडेशन की पहल को सराहनीय बताया।
समारोह में अवधेश तिवारी, गौरव सिंह, मोहित द्विवेदी, अनूप तिवारी, शिशिर श्रीवास्तव, विवेक शुक्ल, मन्नू तिवारी, त्रिपुरारी मिश्रा, अरविंद मिश्रा, रवि ओझा, रमाकान्त मिश्रा, संदीप तिवारी, आनंद द्विवेदी, संजय मिश्रा, कन्हैया शुक्ल, अविनाश तिवारी, स्वप्निल सिंह, मोहित श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, पीडी मिश्रा, घनश्याम शुक्ल, संजय पाण्डे, अजय राठौर एवं अवनीश शुक्ल सहित अन्य शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संतोष चौरसिया, सत्यव्रत ओझा, सुरेश कुलदीप, राजेश ओझा, सुरेश तिवारी (अध्यक्ष), सीमा मिश्रा (कोषाध्यक्ष) एवं रामानंद तिवारी (सचिव, उत्कर्ष फाउंडेशन), राजेंद्र मिश्रा, अतुल मिश्रा डायरेक्टर उत्कर्ष इंस्टिट्यूट, शिवम शुक्ल प्रभारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र मिश्रा एवं संजय तिवारी ने किया।
गोण्डा से प्रदीप पांडेय की रिपोर्ट