शनिवार, 5 सितंबर 2026

गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के वांछित 01 अभियुक्त श्यामू यादव पुत्र काशीराम यादव,  को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
4.9.2026 को वादी काशीराम यादव पुत्र रामआसरे यादव, निवासी टेपरा दुल्लापुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर तहरीर दी गई कि 4.9.2026 को समय करीब 7:30 बजे विपक्षी श्यामू यादव पुत्र काशीराम यादव द्वारा राड/लोहे के पाइप से जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया गया, जिससे वादी के सिर में गंभीर चोट आई। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर अभियोग पंजीकृत कर पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की गई। दिनांक 5.9.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम बेनीपुरवा चौराहे से अभियुक्त श्यामू यादव को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 अदद लोहे का पाइप (फुकनी) बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
01. श्यामू यादव पुत्र काशीराम यादव, निवासी टेपरा दुल्लापुर तरहर, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
01. मु0अ0सं0 841/2026, धारा 109(1), 352, 351(3) बीएनएस, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01. 01 अदद लोहे का पाइप (फुकनी), घटना में प्रयुक्त।