शनिवार, 5 सितंबर 2026

अम्बेडकर नगर :श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजी पुलिस लाइन,बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।||Ambedkar Nagar:Police lines decorated for Shri Krishna Janmashtami; children's performances captivated audiences.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर :
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजी पुलिस लाइन,बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।
एसपी प्राची सिंह ने विधि-विधान से किया पूजन।
।।ए०के०चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर रिजर्व पुलिस लाइन्स अंबेडकरनगर भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आई। मंदिर परिसर में आयोजित भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, नृत्य, भजन और भक्तिगीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद बच्चों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं एवं रास पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। फूलों की होली और भजन संध्या ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों पर अतिथियों और पुलिस अधिकारियों ने जमकर सराहना की तथा प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर, सांसद लालजी वर्मा, विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय समेत जनपद के जनप्रतिनिधि, जिला जज, जिलाधिकारी ईशा प्रिया, अपर जिलाधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
भजन संध्या के दौरान रिजर्व पुलिस लाइन्स का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक नजर आया। श्रद्धालु भक्ति में लीन दिखाई दिए। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित मंदिर प्रांगण में विधि-विधानपूर्वक भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और जन्मोत्सव मनाया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने भगवान श्रीकृष्ण से जनपद में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।