मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मऊ : खालिसपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल।।||Mau: A fierce fight broke out between two groups in Khalispur; the video went viral on social media.||

शेयर करें:
मऊ : 
खालिसपुर में दो पक्षों में जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया हुआ वायरल।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है। इस दौरान कुछ महिलाएं और बच्चियां लाठी-डंडों के साथ एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही हैं।
वीडियो सामने आने के बाद गांव में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता और मारपीट के पीछे की वास्तविक वजह की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस द्वारा वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है, ताकि घटना में शामिल लोगों की पहचान और विवाद की वास्तविक वजह सामने आ सके। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।