मंगलवार, 8 सितंबर 2026

मऊ : आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।||Mau: The accused has been arrested and sent to jail for abetment to suicide.||

शेयर करें:
मऊ : 
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना सरायलखंसी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के निर्देशन में थाना सरायलखंसी पुलिस टीम ने 8 सितंबर 2026 को ग्राम रकौली से अभियुक्त सत्यप्रकाश यादव उर्फ पिन्टू पुत्र स्व. स्वामीनाथ यादव, निवासी ग्राम रकौली, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना सरायलखंसी में दर्ज मु0अ0सं0 248/2026, धारा 108 बीएनएस में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त: सत्यप्रकाश यादव उर्फ पिन्टू, निवासी ग्राम रकौली, थाना सरायलखंसी, मऊ।
गिरफ्तारी का स्थान: ग्राम रकौली, थाना सरायलखंसी।