शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

मऊ : परदहा सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।||Mau: An awareness program was organized at Pardaha CHC, where information about welfare schemes was provided.||

शेयर करें:
मऊ : 
परदहा सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जिलाधिकारी के आदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परदहा में एएनएम कर्मियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं, अधिकारों और उपलब्ध सेवाओं के प्रति एएनएम कर्मियों को जागरूक करना रहा। इस दौरान महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
एएनएम कर्मियों को महिला एवं बालिकाओं की सहायता के लिए उपलब्ध चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, महिला पावर लाइन 1090 तथा आपातकालीन सेवा 112 के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
टीम ने एएनएम कर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं तक इन योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी पहुंचाएं। साथ ही पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करें।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर जागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद महिलाओं को संबंधित विभागीय सेवाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन टीम से जिला मिशन समन्वयक श्रीमती अर्चना राय, जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती राखी राय एवं जेंडर स्पेशलिस्ट श्रीमती तृप्ति राय सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परदहा के कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित कर्मचारियों ने महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े विषयों में सक्रिय भूमिका निभाने और जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया।