गौतमबुद्धनगर: चोरी के मोबाइल और अवैध चाकू के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार, इकोटेक-3 पुलिस की कार्रवाई!!
आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस एक्ट समेत सात मुकदमे दर्ज
दो टूक//ग्रेटर नोएडा। थाना इकोटेक-3 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक अवैध चाकू भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौतमबुद्धनगर के थाना इकोटेक-3 में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस के मुताबिक, 3 सितंबर 2026 को थाना इकोटेक-3 पुलिस टीम को लोकल इंटेलिजेंस के माध्यम से महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चौगानपुर से आरोपी अंकित पासी पुत्र रघुवर दयाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से मु0अ0सं0 364/2026 से संबंधित चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हरदोई का रहने वाला है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अंकित पासी पुत्र रघुवर दयाल निवासी ग्राम करौंदी, थाना मझला, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। वर्तमान समय में वह होलेण्ड कट के पास, थाना इकोटेक-3, गौतमबुद्धनगर में रह रहा था।
आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना इकोटेक-3 में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के अलावा अन्य धाराओं में कुल सात अभियोग दर्ज हैं।
आपराधिक इतिहास में मु0अ0सं0 200/2020, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, मु0अ0सं0 083/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 452/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 163/2025, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 432/2023, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट, मु0अ0सं0 364/2026, धारा 305(ए)/317(2) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 365/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
बरामदगी
- चोरी के 02 मोबाइल फोन
- 01 अवैध चाकू
थाना इकोटेक-3 पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।
