मंगलवार, 1 सितंबर 2026

मऊ : एएसपी ने साप्ताहिक परेड में परखी पुलिस की फिटनेस,अनुशासन और मुस्तैदी।||Mau: ASP inspected the fitness, discipline, and alertness of the police during the weekly parade.||

शेयर करें:
मऊ : 
एएसपी ने साप्ताहिक परेड में परखी पुलिस की फिटनेस,अनुशासन और मुस्तैदी।
।।देवेंद्र कुशवाहा।।
दो टूक : एएसपी अनूप कुमार ने परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, पुलिस वाहनों व सुरक्षा उपकरणों की जांच।
विस्तार :
मऊ के रिजर्व पुलिस लाइन मऊ के परेड ग्राउंड में मंगलवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और ड्यूटी के प्रति मुस्तैदी को परखा।
पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से परेड के दौरान दौड़ भी कराई गई। इसके बाद एएसपी ने यूपी-112 समेत विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों का गहन निरीक्षण किया। पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण एवं सुरक्षा उपकरणों की जानकारी लेते हुए उनकी उपलब्धता और कार्यशील स्थिति की भी जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक और पुलिस लाइन परिसर का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए।
एएसपी अनूप कुमार ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और बेहतर कार्यप्रणाली बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। मंगलवार की साप्ताहिक परेड में पुलिस लाइन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।