लखनऊ :
सड़क हादसे में बैंक PO की मौत,
विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृन्दावन योजना सेक्टर 6 में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार बैंक पीओ की इलाज के दौरान मौत हो गई। सेक्टर-6 वृंदावन योजना स्थित सीएनजी पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के मुताबिक राहुल सिंह पुत्र दिगंबर सिंह निवासी खारिका, राजीव नगर, घोसियाना, तेलीबाग पीजीआई बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत थे। सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे वह अपनी होंडा शाइन बाइक संख्या UP 32 QK 3276 से घर जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-6, वृंदावन योजना स्थित सीएनजी पंप के सामने विपरीत दिशा से आ रही पिकअप संख्या UP 32 RN 6788 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि राहुल सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलते ही पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से ट्रॉमा सेंटर भेजा। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को भी दी। हालांकि उपचार के दौरान राहुल सिंह की मौत हो गई।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में
खरिका राजीव नगर घोषियाना निवासी
राहुल सिंह दु:खद मौत हो गई है पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेते हुए उसके चालक अभिषेक प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति, निवासी कुम्हार मंडी, तेलीबाग, उम्र करीब 24 वर्ष, को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
