शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

लखनऊ :स्वरा भास्कर की जौहर टिप्पणी पर हिन्दू संगठनों ने आशियाना थाने मे दी तहरीर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग।।||Lucknow:Two thieves broke the shutter of a jewellery shop in the Chinhat area and stole the goods within minutes; the thieves were caught on CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ :
स्वरा भास्कर की जौहर टिप्पणी पर हिन्दू संगठनों ने आशियाना थाने मे दी तहरीर निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग।।
दो टूक  : अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा जौहर करने वाली हिंदू महिलाओं और फिल्म पद्मावत में प्रदर्शित जौहर के प्रसंग को लेकर की गई कथित टिप्पणी के विरोध में लखनऊ आशियाना थाने मे शुक्रवार को आक्रोशित हिन्दू संगठनों ने
सामूहिक तहरीर देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जांच में अपराध के तत्व पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार :
विश्व परिषद के अनुसांगिक संगठन के नेता अधिवक्ता शुभम सिंह गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि जौहर भारतीय इतिहास, खासकर राजपूत समाज की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्मृति से जुड़ा बेहद संवेदनशील विषय है। आरोप है कि ऐसे ऐतिहासिक प्रसंग को संदर्भ से अलग कर अपमानजनक या एकांगी तरीके से प्रस्तुत किए जाने से सामाजिक और सांस्कृतिक भावनाएं आहत हुई है व आहत हो सकती हैं। कथित बयान से संबंधित वीडियो और ऑडियो की मूल रिकॉर्डिंग सुरक्षित करने, उसकी प्रामाणिकता की जांच करने तथा पूरा वीडियो और प्रसारण सामग्री देखने की मांग की गई है। साथ ही कथित बयान में इस्तेमाल किए गए वास्तविक शब्दों, उनके संदर्भ, उद्देश्य और संभावित सामाजिक प्रभाव की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि जांच के दौरान यदि अपराध के आवश्यक तत्व सामने आते हैं तो भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 299, 196, 352, 353(2) तथा अन्य लागू प्रावधानों के तहत FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाए।
सामूहिक शिकायत में शुभम सिंह गौर (अधिवक्ता), प्रशांत दीक्षित (अधिवक्ता), धीरज सोनकर, पुष्पेंद्र सिंह, हर्ष भदौरिया, विकास सिंह, आकाश सिंह, निशांत दीक्षित और शिखर त्रिवेदी शामिल रहे।