शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

लखनऊ :चिनहट क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर दो चोरो ने मिनटों मे समेट ले गए माल, CCTV में कैद हुए चोर।Lucknow:Two thieves broke the shutter of a jewellery shop in the Chinhat area and stole the goods within minutes; the thieves were caught on CCTV.||

शेयर करें:
लखनऊ :
चिनहट क्षेत्र में ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर दो चोरो ने मिनटों मे समेट ले गए माल, CCTV में कैद हुए चोर।
दो टूकराजधानी लखनऊ के थाना चिनहट क्षेत्र शंकरपुरी कॉलोनी स्थित हनुमान मार्केट की मां दुर्गा ज्वेलरी शॉप को देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर लाखों का माल समेट ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुचे दुकानदार को घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे नकाबपोश चोरो की तलाश में जुटी हुई है।
विस्तार :
राजधानी में बेखौफ चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी एक और तस्वीर थाना चिनहट के कमता क्षेत्र से सामने आई है। शंकरपुरी कॉलोनी स्थित हनुमान मार्केट की मां दुर्गा ज्वेलरी शॉप को देर रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। शटर तोड़कर दुकान में घुसे दो चोर करीब छह मिनट तक बेखौफ होकर अंदर सामान समेटते रहे और आर्टिफिशियल पीली धातु की ज्वेलरी के साथ करीब 200 ग्राम सफेद धातु की ज्वेलरी समेट कर फरार हो गए।
सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक जितेंद्र कुमार सोनी ने शटर टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। दुकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना मिलते ही चिनहट पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
CCTV ने खोली चोरों की करतूत।
घटना के बाद आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो वारदात की पूरी तस्वीर सामने आने लगी। फुटेज में पहले एक चोर टोपी लगाकर दुकान के अंदर दाखिल होता दिखाई दे रहा है। वह दुकान के भीतर सामान समेटता है। कुछ देर बाद दूसरा नकाबपोश चोर बैग लेकर अंदर पहुंचता है।
दोनों मिलकर ज्वेलरी को झोले में भरते हैं और फिर मौके से फरार हो जाते हैं। CCTV में एक चोर कैमरे की तरफ देखता हुआ भी नजर आ रहा है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्धों की पहचान और उनके भागने के रास्ते की पड़ताल में जुटी है।
पुलिस गश्त पर फिर उठे सवाल।
ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना के बाद आसपास के व्यापारियों में नाराजगी है। व्यापारियों का कहना है कि रात के समय इलाके में पुलिस की गश्त और निगरानी और मजबूत किए जाने की जरूरत है। उनका सवाल है कि बाजार में दुकान का शटर तोड़कर चोर करीब छह मिनट तक अंदर रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।
फिलहाल चिनहट पुलिस ने दुकान संचालक से लिखित प्रार्थना पत्र मांगा है। पुलिस के अनुसार प्रार्थना पत्र मिलने के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। CCTV फुटेज के जरिए चोरों की पहचान के साथ उनकी तलाश तेज कर दी गई है।