लखनऊ :
किराना दुकान का शटर उठाकर घुसे चोर,समान और नगदी समेट ऑटो से हुए फरार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के रहीमनगर स्थित डांडिया मार्केट में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए किराना दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़े बिना शटर उठाया और अंदर दाखिल होकर ड्राई फ्रूट्स, घी व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी का सामान ऑटो रिक्शा में लादकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विस्तार :जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन महानगर क्षेत्र रहीमनगर स्थित डांडिया बाजार मे बेखौफ चोरो ने 5 सितंबर की भोर करीब तीन बजे आंसू किराना स्टोर का शटर उठाकर दुकान का सारा समान एवं नगदी समेट ले गए। घटना की सूचना मिलते ही महानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चोरों ने शटर को उठाकर दुकान में प्रवेश किया था।
दुकान स्वामी आशुतोष गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसमें संदिग्धों और वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि उपलब्ध फुटेज और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही संदिग्धों को गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।
