शनिवार, 5 सितंबर 2026

लखनऊ : पुलिस ने दिल्ली से दो शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर लायी लखनऊ।||Lucknow: Police arrested two notorious robbers from Delhi and brought them to Lucknow.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पुलिस ने दिल्ली से दो शातिर लुटेरो को गिरफ्तार कर लायी लखनऊ।
चार थाना क्षेत्रों में हुई चेन स्नैचिंग का खुलासा, लूट के पैसों से खरीदी EULER इलेक्ट्रिक गाड़ी बरामद—दो साथी अब भी फरार।
दो टूक :राजधानी में सुबह-सुबह राहगीरों को निशाना बनाकर चेन झपटने वाले गिरोह ने पुलिस की तकनीकी निगरानी से बचने की कोशिश की, लेकिन CCTV और सर्विलांस की कड़ी ने उन्हें दिल्ली तक जा दबोचा। अब पुलिस की नजर फरार दोनों आरोपियों पर है।
विस्तार :
 राजधानी लखनऊ  में राह चलते लोगों को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ चेन स्नैचिंग करने वाले शातिर गिरोह पर लखनऊ पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। अलीगंज, गाजीपुर, विकासनगर और गुडंबा थाना क्षेत्रों में महज कुछ घंटों के भीतर हुई चार चेन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए गिरोह के दो शातिर सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू और ब्रजेश्वर अग्निहोत्री उर्फ वासु के रूप में हुई है। दोनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार के साथ ही स्नैचिंग से मिले पैसों से खरीदा गया EULER TOURBOEV1000 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
DCP नार्थ अमित कुमार आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि लखनऊ मे लगातार कुछ घंटे मे चेन लूट गिरोह ने 6 अगस्त की रात से 7 अगस्त की सुबह तक शहर में लगातार चार वारदातों को अंजाम दिया। पहली वारदात रात करीब 11:30 बजे गाजीपुर क्षेत्र के इंदिरानगर में हुई। इसके बाद सुबह करीब 5:30 बजे विकासनगर सेक्टर-4, 6 बजे अलीगंज के संगम चौराहा और करीब 6:40 बजे गुडंबा क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की गई।
लगातार हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस को खंगालना शुरू किया। संदिग्ध वाहन का नंबर हाथ लगते ही पुलिस की जांच लखनऊ से दिल्ली तक पहुंच गई।
CCTV और तकनीकी सर्विलांस ने खोली गैंग की पोल।
स्वाट और सर्विलांस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध वाहन को ट्रेस किया और दिल्ली पहुंच गई। वहां Euler Motors के पास दो संदिग्धों को दबोचकर पूछताछ की गई, जिसके बाद चार वारदातों में उनकी संलिप्तता सामने आई।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चार लोग 5 अगस्त को दिल्ली से लखनऊ आए थे और होटल में ठहरे थे। योजना के मुताबिक वारदातों को अंजाम देने के बाद सभी अलग-अलग रास्तों से फरार हो गए।
चेन बेचकर मिले ₹1.35 लाख, उसी से खरीदी गाड़ी।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने स्नैचिंग की गई चेन को अपने साथी अभिषेक वाल्मीकि के जरिए बेच दिया था। चेन से मिली करीब ₹1.35 लाख की रकम से चार पहिया वाहन खरीदने की योजना बनाई गई थी। पुलिस ने इसी रकम से खरीदा गया EULER वाहन बरामद कर लिया है।
गैंग का एक आरोपी पहले से कई मामलों में रहा है शामिल।
गिरफ्तार आरोपी अभिषेक गुप्ता उर्फ जानू का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में लूट, हथियार अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वहीं दूसरे आरोपी ब्रजेश्वर अग्निहोत्री के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।
दो फरार, पुलिस की दबिश जारी।
इस गैंग के दो अन्य सदस्य अभिषेक वाल्मीकि और देव गुप्ता अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक देव गुप्ता हरियाणा के करनाल में दर्ज एक मुकदमे में पहले ही जेल जा चुका है।
चार लूट की घटनाओं का हुआ खुलासा
पुलिस ने इस कार्रवाई से अलीगंज, गाजीपुर, विकासनगर और गुडंबा थानों में दर्ज चार चेन स्नैचिंग के मुकदमों का सफल अनावरण किया है। आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर धारा 304(2)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपायुक्त उत्तरी ने मामले का सफल अनावरण करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।


दो टूक: राजधानी में सुबह-सुबह राहगीरों को निशाना बनाकर चेन झपटने वाले गिरोह ने पुलिस की तकनीकी निगरानी से बचने की कोशिश की, लेकिन CCTV और सर्विलांस की कड़ी ने उन्हें दिल्ली तक जा दबोचा। अब पुलिस की नजर फरार दोनों आरोपियों पर है।