शनिवार, 5 सितंबर 2026

लखनऊ :बांध रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप।।||Lucknow:The discovery of the body of an unidentified man on Bandh Road caused a stir.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बांध रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप।।
बांध रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, मजदूरी करता था मृतक।
दो टूक : लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शिवलोक चौकी के पास बांध रोड पर फैजुल्लागंज की ओर ढलान के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक, 05 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:36 बजे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक आसपास ही रहता या सोता था और मजदूरी का काम करता था। लोगों के अनुसार वह अक्सर शराब का सेवन करता था और शाम के समय आसपास घूमता दिखाई देता था।
पुलिस को मृतक के पास तलाशी के दौरान एक पर्ची मिली, जिस पर मोबाइल नंबर दर्ज था। नंबर पर संपर्क करने के बाद मृतक की पहचान लखीमपुर खीरी जनपद निवासी के रूप में होने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के जरिए मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।