शनिवार, 5 सितंबर 2026

लखनऊ : पानी में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत,परिवार में मचा कोहराम।।||Lucknow: A six-year-old boy drowned and died, leaving his family in a state of shock.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पानी में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत,परिवार में मचा कोहराम।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र के डीह गांव में शनिवार शाम पानी में डूबने से छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक डीह गांव निवासी ब्रजेश चौरसिया का छह वर्षीय पुत्र हर्षित अपने करीब छह वर्षीय मित्र के साथ घर से कुछ दूरी पर घूमने गया था। शाम करीब चार बजे पेशाब करने जाते समय पैर फिसलने से हर्षित पानी में जा गिरा और डूब गया।
हर्षित के साथ मौजूद उसके मित्र ने तत्काल घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हर्षित को पानी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर बीबीडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई के साथ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।