बुधवार, 2 सितंबर 2026

लखनऊ :मोहनलालगंज में रेलवे ट्रैक पर मिला डिलवरी बॉय का शव,हत्या के मामले था आरोपी।||Lucknow:Delivery boy's body found on railway tracks in MohanlalganjThe accused was a murder victim.||

शेयर करें:
लखनऊ :
मोहनलालगंज में रेलवे ट्रैक पर मिला
 डिलवरी बॉय का शव,हत्या के मामले था आरोपी।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली मोहनलालगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका है कि हत्या के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। रेलवे ट्रैक पर युवक की मौत के बाद कई सवाल, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विस्तार : 
पुलिस के मुताबिक बुधवार 2 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली कि किमी संख्या 1054/23 से 1054/25, गेट संख्या 199ए के पास पुरसैनी रेलवे क्रॉसिंग से करीब 50 मीटर की दूरी पर रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है।
सूचना मिलते ही मोहनलालगंज पुलिस ने मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद मृतक की पहचान सचिन कश्यप (25) पुत्र राम खिलावन, निवासी गोपालखेड़ा थाना मोहनलालगंज के रूप में पहचान हुई है।हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
बताया गया कि सचिन जेप्टो में डिलीवरी का काम करता था। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि अभी तक किसी व्यक्ति के खिलाफ कोई शिकायत या आरोप सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के मुताबिक मृतक सचिन 2023 में गांव के अमन की पीटकर हत्या के मामले में आरोपी था। वह मंगलवार शाम से लापता था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की लेकिन सचिन का कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह बुधवार सुबह पुरसेनी के पास रेलवे ट्रैक पर सचिन का शव पड़ा मिला।