लखनऊ :
आलमबाग में बंद कमरे से किराएदार का शव मिलने से हड़कंप, दुर्गंध आने पर मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना।।
10 साल से अकेले किराए पर रह रहा था राजू, अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा; पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव कब्जे में लिया।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली आलमबाग क्षेत्र के मवैया में बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बंद कमरे से करीब 36 वर्षीय किराएदार का शव बरामद हुआ। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान मालिक को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो अंदर तख्त पर युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर कोतवाली आलमबाग क्षेत्र के मवैया में एक बंद कमरे से दुर्गंध आने से इलाके में सनसनी फैला गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर गई तखत पर करीब 36 वर्षीय किराएदार का शव पड़ा हुआ था। मृतक की पहचान राजू पुत्र गंगाराम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राजू पिछले करीब 10 वर्षों से अजय कुमार पुत्र स्व. नवमी लाल के मकान में अकेले किराए पर रह रहा था। वह मवैया चौराहे स्थित एक दुकान पर काम करता था। बुधवार को उसका कमरा अंदर से बंद था और कमरे से काफी दुर्गंध आ रही थी। स्थिति संदिग्ध लगने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए दरवाजा खुलवाया तो अंदर तख्त पर करीब 36 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव की हालत को देखते हुए पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस मृतक के परिजनों और वारिसानों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है
