बुधवार, 2 सितंबर 2026

लखनऊ : इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप,जांच मे जुटी पुलिस।।Lucknow: A young woman's body was found hanging from a tree in the woods of an engineering college, causing panic in the area and prompting police investigation.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
इंजीनियरिंग कॉलेज के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कंप,जांच मे जुटी पुलिस।।
दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूलती मिली 27-29 वर्षीय अज्ञात महिला, पहचान में जुटी पुलिस।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना जानकीपुरम क्षेत्र में बुधवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के जंगल में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। शव दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल रहा था। परिसर के बाहर बाजार लगने के दौरान एक दुकानदार की नजर पेड़ से लटक रहे शव पर पड़ी, जिसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतका की उम्र करीब 27 से 29 वर्ष के बीच है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शिनाख्त  करने मे पुलिस लगी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बाद थाना जानकीपुरम क्षेत्र में इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर के जंगल में एक युवती का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और घटना की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की, पुलिस ने जुटी भीड़ से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नही हो सकी।मृतका की पहचान के लिए आसपास के लोगों और कॉलेज परिसर से जुड़े लोगों से जानकारी पुलिस कर रही है।।पुलिस के अनुसार शव पेड़ से दुपट्टे के सहारे गले में फंदा लगाकर लटका हुआ शव मिला। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी सूचना दी गई है मौके पर आयी फोरेंसिक लैब टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किया।
मृतका की पहचान बनी पुलिस के लिए चुनौती।
सबसे बड़ी चुनौती फिलहाल मृतका की शिनाख्त को लेकर है। पुलिस आसपास के इलाकों में महिला के बारे में जानकारी जुटाने के साथ उसकी पहचान के अन्य संभावित माध्यमों की भी पड़ताल कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि महिला कब और किन परिस्थितियों में कॉलेज परिसर के जंगल तक पहुंची।
शव के संबंध में पुलिस द्वारा पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।