लखनऊ :
बाइक चोरी के बाद फिरौती की मांग, CCTV में कैद हुई वारदात।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कोतवाली कृष्णानगर क्षेत्र में महिंद्रा कोचिंग के बाहर से एक ब्यक्ति की बाइक चोरी के बाद कथित फिरौती कॉल ने मामले को और गंभीर बना दिया है। अब CCTV फुटेज और फोन नंबर के आधार पर पुलिस जांच में जुटती है तो चोरी की वारदात के पीछे जुड़े लोगों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विस्तार :
कृष्णानगर क्षेत्र में बाइक चोरी के बाद उसके बदले फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अभिनव गुप्ता पुत्र अभय कुमार ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि 14 अगस्त 2026 की शाम वह आलमबाग नाहरिया स्थित महिंद्रा कोचिंग संस्थान पहुंचा था। उसने अपनी बाइक को कोचिंग के सामने पार्क किया और अंदर चला गया। वापस लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली।
पीड़ित के मुताबिक, CCTV फुटेज की जांच में बाइक चोरी की घटना शाम करीब 7:29 बजे होना सामने आया। इसके बाद 15 अगस्त को दोपहर करीब 2:39 बजे उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। आरोप है कि फोन करने वाले ने बाइक वापस करने के एवज में पैसे की मांग की।
पीडित का आरोप है कि जिस नंबर से फोन आया, उस पर Truecaller में ‘अजय कुमार’ नाम प्रदर्शित हो रहा था। पीड़ित ने कथित कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल, CCTV फुटेज और डिजिटल माध्यम से प्राप्त संदिग्ध की तस्वीर पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है।
पुलिस ने पीडित की लिखित तहरीर के अनुसार FIR दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
