बुधवार, 2 सितंबर 2026

गोण्डा : करनैलगंज में बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत, उमड़ा समर्थकों का हुजूम।||Gonda: Brijbhushan Sharan Singh received a rousing welcome in Karnailganj, with a large crowd of supporters.||

शेयर करें:
गोण्डा  : 
करनैलगंज में बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत, उमड़ा समर्थकों का हुजूम।
बुलडोजर से पुष्पवर्षा, क्रेन से पहनाई गई 20 फीट लंबी माला।
।।वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : गोंडा में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह बुधवार को ‘सत्यमेव जयते’ रैली के तहत करनैलगंज पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया।
विस्तार :
गोण्डा जनपद के करनैलगंज के बस स्टॉप चौराहे पर सरयू डिग्री कॉलेज और रामलीला कमेटी की ओर से पूर्व सांसद का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद भभुआ चौराहे पर युवा नेता शिवम सिंह के नेतृत्व में समर्थकों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई, जबकि क्रेन की मदद से करीब 20 फीट लंबी माला पहनाकर बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया गया।
पूर्व सांसद के काफिले के पहुंचते ही सड़कों पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रमों के चलते करनैलगंज क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।
स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं और स्कूली छात्राएं भी मौजूद रहीं। उन्होंने भी पूर्व सांसद का स्वागत किया। विभिन्न वर्गों की ओर से मिले स्वागत से बृजभूषण शरण सिंह उत्साहित नजर आए और उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार जताया।
परसपुर में भी हुआ जोरदार स्वागत
करनैलगंज के बाद बृजभूषण शरण सिंह का काफिला परसपुर पहुंचा, जहां भाजपा विधायक अजय सिंह और उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिनंदन किया और फूल-मालाएं पहनाईं।
करनैलगंज से परसपुर तक कई स्थानों पर समर्थक और स्थानीय लोग काफिले के स्वागत के लिए जुटे। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के बीच हुए स्वागत से भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पूर्व सांसद ने जगह-जगह लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनके स्नेह और समर्थन के लिए आभार जताया।