बुधवार, 2 सितंबर 2026

लखनऊ :कीचड़ उछलने की मामूली बात पर DCM चालक समेत ढाबा मालिक व कर्मचारी से मारपीट,तोड़फोड़।।||Lucknow:Due to a minor issue of mud splashing, the DCM driver, a dhaba owner, and an employee were assaulted and vandalized.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कीचड़ उछलने की मामूली बात पर DCM चालक समेत ढाबा मालिक व कर्मचारी से मारपीट,तोड़फोड़।।
दो टूक : लखनऊ के बन्थरा थाना क्षेत्र में सड़क पर वाहन से कीचड़ उछलने की मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवकों ने DCM चालक के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बाद में 7-8 अज्ञात युवक हनुमन्त ढाबे पर पहुंच गए और वहां चालक समेत ढाबा मालिक व कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। घटना में दो लोगों को चोटें आने की बात सामने आई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार जनपद रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र निवासी कुलभान यादव रिलायंस कंपनी में DCM चालक हैं। 31 अगस्त की रात करीब 10:30 बजे वह DCM लेकर नीवा बरौली से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी से सड़क का कीचड़ पास से गुजर रही बाइक पर जा गिरा। इसको लेकर बाइक सवार अज्ञात लोगों ने चालक को गालियां देना शुरू कर दिया।
पीडित कुलभान के मुताबिक, गाली देने से मना करने पर बाइक सवारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। किसी तरह वहां से निकलकर वह पास स्थित हनुमन्त ढाबे पर पहुंचे। आरोप है कि कुछ देर बाद 7-8 लोग ढाबे पर पहुंच गए और उनके साथ दोबारा मारपीट व गाली-गलौज करने लगे।
शिकायत के अनुसार, ढाबा मालिक महेश यादव और कर्मचारी सोनू यादव ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस दौरान ढाबे में रखी कुर्सियां, टेबल समेत अन्य सामान तोड़ दिया गया। जाते समय आरोपितों ने सभी को जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़ित ने शिकायत में बताया कि हमलावरों में से एक व्यक्ति का नाम सोनू चौरसिया बताया जा रहा था, क्योंकि मारपीट के दौरान अन्य लोग उसका नाम ले रहे थे। घटना में महेश यादव और सोनू यादव को चोटें आने की बात कही गई है।
पीड़ित ने थाना बन्थरा पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।