लखनऊ :
सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र से किसान की भैंस और मजदूर की बाइक हुई चोरी।
दो टूक : लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र बुद्धखेड़ा गांव में घर के सामने बंधी करीब 1.22 लाख रुपये कीमत की भैंस को अज्ञात चोर रस्सी काटकर चुरा ले गए। वहीं साईं दाता रोड स्थित सब्जी मंडी से एक व्यक्ति की स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई।
विस्तार :
●पहली घटना: थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र बुद्धखेड़ा निवासी पशुपालक लवकुश के मुताबिक उनकी भैंस 30 अगस्त की तड़के करीब तीन बजे घर के सामने सहन की भूमि पर खूंटी से बंधी थी। अज्ञात लोगों ने रस्सी काटकर भैंस चोरी कर ली। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन भैंस का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इससे पहले भी 11 अप्रैल को उनकी एक भैंस चोरी हो चुकी है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी। पीड़ित ने गांव के आसपास चोरों के गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
दूसरी घटना: थाना कैण्ट क्षेत्र निवासी रूपे यादव के अनुसार 22 अगस्त की रात करीब 8:30 बजे वह साईं दाता रोड स्थित सब्जी मंडी में बाइक खड़ी कर सब्जी लेने गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP 32 EV 7330) चोरी कर ले गया। पीड़ित ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी में तहरीर देकर बाइक बरामद करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने दोनों मामलों मे रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन शुरु कर दी।
