शुक्रवार, 4 सितंबर 2026

लखनऊ :कार सवार चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए बकरियां,छोड़ गए पहिए के निशान।।||Lucknow:Car thieves broke into a room and stole goats, leaving behind wheel marks.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कार सवार चोरो ने कमरे का ताला तोड़कर चोरी कर ले गए बकरियां,छोड़ गए पहिए के निशान।।
दो टूक : लखनऊ के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलासखेड़ा गांव में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार देर रात कार से पहुंचे चोर बंद कमरे का ताला तोड़कर 14 बकरियां चोरी कर ले गए। चोरों की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विस्तार :
मोहनलालगंज क्षेत्र हुलासखेड़ा गांव निवासी मतनू रावत ने बताया कि उन्होंने रोज की तरह अपनी सभी बकरियों को रात में कमरे के अंदर बंद कर दिया था। देर रात चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर एक-एक कर 14 बकरियों को बाहर निकाला।
इसके बाद चोर बकरियों को पीली नंबर प्लेट लगी डिजायर कार में लादकर मौके से फरार हो गए। सुबह कमरे का ताला टूटा और बकरियां गायब मिलीं तो परिजनों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद ग्रामीणों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में चोर बकरियों को कार में लादकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने मोहनलालगंज पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई और बकरियां बरामद कराने की मांग की है।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की पुलिस जांच रही है।