मंगलवार, 8 सितंबर 2026

लखनऊ :नाबालिग बच्ची से मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गला दबाने का आरोप।।||Lucknow:Accused of assaulting a minor girl and strangulating her with the intent to kill her.||

शेयर करें:
लखनऊ :
नाबालिग बच्ची से मारपीट कर जान से मारने की नीयत से गला दबाने का आरोप।।
दो टूक : लखनऊ के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर 10 वर्षीय बच्ची के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 6 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे उनकी बेटी घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान शिवम उर्फ शिवा यादव अपने तीन अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर बच्ची के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली गोसाईगंज क्षेत्र जगमोहन का पुरवा निवासी विशाल सिंह ने स्थानीय पुलिस स्टेशन मे तहरीर देते हुए बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर  शिवम ऊर्फ शिवा ने अपने साथियों के साथ बीते 6 सितम्बर की देर शाम घर बाहर खड़ी नाबालिग बिटिया को बेवजह गालियां देने लगे विरोध करने पर बिटिया के मारपीट कर जान से मारने की नियत गला भी दबाया गया। जिससे उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आईं और वह बेहोश हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्ची की हालत को लेकर चिंता बनी हुई है।
गोसाईगंज पुलिस के अनुसार पीड़ित पिता ने 7 सितंबर को थाने में तहरीर देकर मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच में जुटी है।