कौड़िया/गोंडा।
क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा ट्रेन का पुराना समय पुनः बहाल कराने की मांग को लेकर आज से व्यापक जन- जागरूकता, रैली एवं हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।अभियान की शुरुआत सुबह 6 बजे से हुई। दिनभर कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों एवं आम नागरिकों को रेल समस्या के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही स्टेशन पर छात्राओं, यात्रियों एवं आम नागरिकों से भी हस्ताक्षर कराए गए। पहले दिन अनेक लोगों ने हस्ताक्षर कर इस जनमुहिम को अपना समर्थन दिया।
"अब हर गांव से उठेगी आवाज — हस्ताक्षर अभियान में जुड़ें"
यह अभियान अब गांव गांव और घर घर चलाया जाएगा। क्षेत्र के प्रत्येक गांव के लोगों से आह्वान है कि वे अपने गांव में अधिक से अधिक लोगों से हस्ताक्षर करवाएं और हस्ताक्षर पत्र अभियान टीम तक पहुंचाएं। हमारा लक्ष्य 10 लाख से अधिक हस्ताक्षर एकत्र करना है, ताकि क्षेत्र की जनता की सामूहिक आवाज को रेलवे के उच्च अधिकारियों एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों तक मजबूती से पहुंचाया जा सके।
"समाजसेवी अंकित शुक्ला ने क्षेत्रवासियों से हाथ जोड़कर अपील की"
“यह किसी एक व्यक्ति की लड़ाई नहीं, पूरे क्षेत्र की जनता की लड़ाई है। आप अपने गांव से हस्ताक्षर अभियान शुरू करें। जिस गांव से भी मुझे बुलाया जाएगा, मैं स्वयं वहां पहुंचकर लोगों के बीच हस्ताक्षर अभियान में शामिल होऊंगा।”
उन्होंने कहा कि हर घर से हस्ताक्षर, हर गांव से समर्थन और हर व्यक्ति की भागीदारी इस अभियान की ताकत बनेगी। सभी छात्र- छात्राओं, युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों एवं आम नागरिकों से इस जनहित की मुहिम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की गई है। अंकित शुक्ला पूर्व छात्र नेता एवं समाजसेवी ने कहा कि उनके इस मुहिम में शामिल होने के लिए लोग उनके मोबाइल नंबर 9473916000 पर सम्पर्क कर सकते है।
