गुरुवार, 3 सितंबर 2026

लखनऊ :समिट बिल्डिंग के क्लब में नशे में युवती का हंगामा, शीशा टूटने से हाथ में लगी चोट।।Lucknow:A drunk woman caused a commotion at a club in the Summit Building, injuring her hand when a broken glass broke.||

शेयर करें:
लखनऊ :
समिट बिल्डिंग के क्लब में नशे में युवती का हंगामा, शीशा टूटने से हाथ में लगी चोट।।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति, प्राथमिक उपचार के बाद महिला मित्र के साथ भेजा घर।
दो टूक : लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र समिट बिल्डिंग स्थित क्लबों में आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटनाओं के बावजूद प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों के हौशले बुलन्द है बीते बुधवार की देर रात समिट बिल्डिंग में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रथम तल पर स्थित क्लब बिंदास में एक युवती नशे की हालत में हंगामा करते हुए तोड़ फोड़ करने लगी। सूचना मिलते ही समिट चौकी पुलिस महिला आरक्षी समेत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
विस्तार: 
पुलिस के अनुसार, 2/3 सितंबर की देर रात क्लब में युवती अत्यधिक नशे की अवस्था में मिली। जांच के दौरान सामने आया कि युवती ने क्लब के पोडियम पर लगे कांच पर हाथ मार दिया, जिससे कांच टूट गया और उसके हाथ में चोट लग गई। चोट लगने के बाद युवती दर्द के कारण चिल्ला रही थी।
पुलिस ने युवती के हाथ में लगी चोट का प्राथमिक उपचार कराया। इसके बाद उसके साथ मौजूद महिला मित्र के साथ उसे समझा-बुझाकर सकुशल घर भेज दिया गया।
मारपीट की खबरों को पुलिस ने बताया भ्रामक।
विभूतिखंड पुलिस ने स्पष्ट किया कि मौके पर किसी प्रकार की मारपीट नहीं हुई और न ही किसी बाउंसर को चोट लगी है। समिट बिल्डिंग में मारपीट को लेकर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर प्रसारित की जा रही खबरों को पुलिस ने भ्रामक एवं तथ्यहीन बताया है।