लखनऊ :
चार जिलों में सपा संगठन मजबूत करेंगे मनोज कुमार पाल।
सपा नेतृत्व ने सौंपी अहम जिम्मेदारी।
दो टूक : समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को धार देने के लिए पार्टी नेता मनोज कुमार पाल को चार जनपदों की विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर उन्हें रायबरेली, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर में संगठन को मजबूत करने का दायित्व दिया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की ओर से जारी पत्र के मुताबिक मनोज कुमार पाल संबंधित विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण कर चौपाल और कैडर पंचायतों के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं व आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ने तथा पार्टी सरकार के दौरान किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मनोज कुमार पाल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
