गुरुवार, 3 सितंबर 2026

लखनऊ : तालाब में तैरकर पार करने की कोशिश पड़ी भारी, डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद।।Lucknow: An attempt to swim across a pond proved fatal; the body of a drowned youth was recovered the next day.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
तालाब में तैरकर पार करने की कोशिश पड़ी भारी, डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद।।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली काकोरी क्षेत्र के ग्राम रेवड़ी में तालाब को तैरकर पार करने के दौरान डूबे 35 वर्षीय युवक का शव दूसरे दिन बरामद कर लिया गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ, फायर सर्विस और स्थानीय गोताखोरों ने लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया था।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार बुधवार को थाना काकोरी के ग्राम रेवड़ी निवासी बबलू यादव पुत्र प्यारेलाल यादव (35) तालाब तैरकर पार कर रहे थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ, फायर सर्विस तथा स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू कराया गया।दिनभर चले रेस्क्यू अभियान के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण रात में तलाश अभियान रोकना पड़ा।
गुरुवार को पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने दोबारा तालाब में तलाश शुरू की। अभियान के दौरान बबलू यादव का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
2. रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, आधार कार्ड से हुई पहचान।
 थाना काकोरी क्षेत्र में गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 51 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में शव का सिर धड़ से अलग हो गया। जेब से मिले आधार कार्ड के जरिए मृतक की पहचान हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 6:45 बजे रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 1086/11-13 पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची।
मौके पर रेलवे ट्रैक के बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का सिर धड़ से अलग हो गया था। पुलिस ने जीआरपी और ट्रैकमैन की सहायता से शव के धड़ को रेलवे ट्रैक के किनारे सुरक्षित कराया।
मृतक की तलाशी के दौरान जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान रईस अहमद पुत्र मकसूद अहमद (51), निवासी वली नगर, थाना काकोरी, लखनऊ के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे मृतक के पुत्र उस्मान ने शव की पहचान अपने पिता के रूप में की।
पुलिस ने शव को शव किट में रखकर एम्बुलेंस के माध्यम से लखनऊ मोर्चरी भेज दिया। पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कानून-व्यवस्था सामान्य है।।