लखनऊ :
वृन्दावन CNG की लाइन बनी जंग का मैदान, कर्मचारी को पीटा,आरोपी फरार।।
●CNG स्टेशन पर ‘लाइन’ को लेकर बवाल,कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई।।
दो टूक : थाना पीजीआई क्षेत्र सेक्टर 6 ए वृन्दावन योजना मे स्थित CNG पम्प पर बीते बुधवार की देर शाम गाड़ी पहले लगाने के दबाव का विरोध करने पर पम्प कर्मचारियों से गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है घटना के बाद दो आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर आगे कार्रवाई मे जुटी हुई है।
विस्तार :
लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के सेक्टर-6 स्थित CNG स्टेशन पर बुधवार शाम गाड़ी की लाइन लगाने को लेकर जमकर विवाद हो गया। आरोप है कि लाइन तोड़कर पहले CNG भरवाने का विरोध करने पर कार सवार तीन लोगों ने स्टेशन कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बीच-बचाव के बाद दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि कार चालक को मौके पर ही रोक लिया गया।
पीड़ित कर्मचारी राघवेन्द्र सिंह के मुताबिक, वह सेक्टर-6 स्थित CNG स्टेशन पर फिलिंग का काम करता है। बुधवार 2 सितंबर की शाम करीब छह बजे कार संख्या UP 32 RM 5205 (Ertiga) से तीन लोग स्टेशन पहुंचे। आरोप है कि तीनों लाइन तोड़कर गाड़ी में CNG भरवाने का दबाव बनाने लगे। कर्मचारी ने नंबर के अनुसार लाइन में आने को कहा तो आरोपी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। आरोप है कि इस दौरान दो लोग मौके से भाग निकले और जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद कार चालक हिमांशु पाण्डेय ने फरार आरोपियों के नाम शिवेन्द्र सिंह निवासी दून का पुरवा, थाना सरेनी, रायबरेली और सौरभ निवासी सुल्तानपुर बताए।
मारपीट में कर्मचारी को चोटें आई हैं। पीड़ित धीरेन्द्र कुमार ने पीजीआई थाने में तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
