गुरुवार, 3 सितंबर 2026

लखनऊ : अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- पश्चिमी यूपी में साम्प्रदायिकता और जातिगत विभाजन से अर्थव्यवस्था को पहुंचाई चोट।||Lucknow: Akhilesh launches a major attack on the BJP, saying that communalism and caste divisions in western Uttar Pradesh have hurt the economy.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
अखिलेश का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- पश्चिमी यूपी में साम्प्रदायिकता और जातिगत विभाजन से अर्थव्यवस्था को पहुंचाई चोट।
दो टूक  :  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए भाजपा ने पश्चिमी यूपी में साम्प्रदायिकता और जातिगत विभाजन पैदा किया, जिसका सीधा असर खेती-किसानी, उद्योग, कारोबार और रोजगार पर पड़ा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में खेती-किसानी और उद्योग चौपट हुए हैं। हैंडीक्राफ्ट और एक्सपोर्ट कारोबार प्रभावित हुआ है तथा सरकारी नौकरियों में भर्ती नहीं हो रही है। उन्होंने शिक्षा, खेल और कला के क्षेत्र में भी सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन छीनने के प्रयास हो रहे हैं और जीएसटी के कथित भ्रष्टाचार से छोटे व्यापारियों को नुकसान पहुंच रहा है। खिलाड़ियों के अपमान और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का भी उन्होंने आरोप लगाया।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दस्तकारी और हस्तकारी को जानबूझकर खत्म किया जा रहा है। उनके मुताबिक अमेरिकी डील और बढ़े टैरिफ का सबसे ज्यादा असर मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के उद्योगों और हस्तशिल्प कारोबार पर पड़ा है।
अखिलेश यादव ने दावा किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़कर कारोबारियों में डर का माहौल बनाया गया और किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों तथा व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न और उपेक्षा हुई है।
उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से भाजपा और उसके सहयोगियों को सबसे अप्रत्याशित राजनीतिक परिणाम देखने को मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी यूपी के किसान, मजदूर, हस्तकार, युवा, महिलाएं, खिलाड़ी, कलाकार, दुकानदार, व्यापारी, एक्सपोर्टर और उद्योगपति अब जागरूक हो चुके हैं और किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।
दो टूक: अखिलेश यादव के बयान ने 2027 के चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी की राजनीति में किसान, रोजगार, उद्योग और सामाजिक सौहार्द के मुद्दों को फिर से केंद्र में ला दिया है।
जन्माष्टमी पर अखिलेश यादव ने दी देशवासियों को बधाई, बोले- भगवान श्रीकृष्ण का न्याय और कर्म का संदेश आज भी प्रासंगिक।
दो टूक: जन्माष्टमी के मौके पर अखिलेश यादव ने भगवान श्रीकृष्ण के कर्म, न्याय और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के संदेश को वर्तमान समय के लिए भी प्रासंगिक बताया।
 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कर्म के साथ न्याय के लिए खड़े होकर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष का उदाहरण प्रस्तुत किया। उनका जीवन प्रेरणादायी है और उनके संदेश आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के संपूर्ण जीवन में लोकभावना सर्वोपरि रही। श्रीकृष्ण ने गीता के माध्यम से मानव जीवन को सही दिशा देने और जीवन जीने की कला का संदेश दिया।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की सोच, कर्म और व्यक्तित्व अलौकिक है तथा उनका जीवन समाज को सत्य, न्याय और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।