गुरुवार, 17 सितंबर 2026

गोण्डा- वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान के मौत के प्रकरण में आज तीसरे दिन सीएचसी अधीक्षक व तहसीलदार मौके पर पहुंचे जांच करने

शेयर करें:
गोंडा- तहसील मनकापुर के मोतीगंज क्षेत्र के निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान की 15 सितंबर को प्रातः इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत से पहले सुलेमान द्वारा लेखपाल आरके मिश्रा पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया गया था। इसमे कहा गया था की लेखपाल द्वारा मुख्यमंत्री कोष से मांगे गए अहेतुक सहायता में गलत रिपोर्ट लगा दिया है, जिसके कारण मुझे सहायता नहीं मिल पा रही है। मेरी हालत बहुत खराब है यदि मैं मर गया तो इसकी सारी जिम्मेदारी लेखपाल आरके मिश्रा और राजस्व विभाग की होगी।
इसके बाद 15 सितंबर को सुलेमान का प्रातः निधन हो गया। प्रकरण में लेखपाल के गलत रिपोर्ट लगाने की जांच का आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया था। सीआरओ ने स्थानीय लेखपाल प्रवीण शुक्ला और कानूनगो सुखराम वर्मा से जांच रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन 16 सितंबर को सुलेमान की पत्नी स्वयं की दवा लेने के लिए लखनऊ गई थी जिससे उसकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा द्वारा जिलाधिकारी से मांग की गई थी कि प्रकरण की जांच स्वास्थ्य विभाग से कराई जाए। इसके परिपेक्ष में आज सीएचसी मनकापुर के अधीक्षक एसएन सिंह और तहसीलदार परविंदर प्रताप गिरी एवं लेखपाल प्रवीण शुक्ला मौके पर गए। यह लोग मृतक की पत्नी से जरूरी कागजात लिए और पूछताछ किया। जांच के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग व स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे। जांच अधिकारियों द्वारा अब जांच रिपोर्ट आगे प्रेषित की जाएगी।